हद है. राशि के अभाव में अटका है निर्माण कार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आठ वर्षों से अधूरा है बीआरसी भवन विद्यालय परिसर में कार्यालय संचालित होने से बच्चों को हो रही परेशानी सिमराही : विभागीय लापरवाही एवं राशि के अभाव के कारण विगत आठ वर्षों से राघोपुर प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन बीआरसी भवन अधूरा पड़ा है. भवन के अभाव में प्रखंड शिक्षा कार्यालय चलंत कार्यालय बन कर रह […]
विज्ञापन
आठ वर्षों से अधूरा है बीआरसी भवन
विद्यालय परिसर में कार्यालय संचालित होने से बच्चों को हो रही परेशानी
सिमराही : विभागीय लापरवाही एवं राशि के अभाव के कारण विगत आठ वर्षों से राघोपुर प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन बीआरसी भवन अधूरा पड़ा है. भवन के अभाव में प्रखंड शिक्षा कार्यालय चलंत कार्यालय बन कर रह गया है. भवन उपलब्ध नहीं रहने का ही नतीजा है कि मासिक बैठक एवं अन्य आवश्यक विभागीय बैठक के लिए अधिकारी व शिक्षकों को यत्र-तत्र भटकने के लिए विवश होना पड़ रहा है.
14 लाख की लागत से होना था निर्माण
बीआरसी भवन निर्माण के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2006-07 में करीब 14 लाख की लागत से बीआरसी भवन का निर्माण कराया जाना था. इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 08 लाख 50 हजार रुपये का आवंटन भी प्राप्त हुआ.आवंटन प्राप्त होने के बाद भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया. राशि खत्म हो जाने के बाद बीआरसी कार्यालय से अवशेष राशि की मांग जिला कार्यालय से की गयी, जो अभी तक अप्राप्त है. राशि उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से निर्माण कार्य अधर में लटक गया. वहीं प्रखंड के अधिकारी व शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
शेष राशि से कार्य पूर्ण होना असंभव
सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन बीआरसी भवन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2006-07 में शुरू किया गया.उस समय बीआरसी भवन निर्माण के लिए तैयार प्राक्कलन को अब आठ वर्ष बीतने को है.इस दौरान भवन निर्माण सामग्रियों की कीमत काफी बढ़ जाने के कारण उक्त प्राक्कलित राशि से भवन निर्माण कार्य पूरा होना असंभव लगता है. जानकारी अनुसार अभी लिंटर तक का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जबकि ग्राउंड फ्लोर का छत एवं प्रथम तले पर दो कमरे का निर्माण किया जाना है और अवशेष राशि मात्र छह लाख शेष है. इस स्थिति में भवन निर्माण का कार्य असंभव लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










