शंकर तटबंध की मरम्मत की जांच
शंकर तटबंध की मरम्मत की जांचअनियमितता की शिकायत पर अधिकारियों ने किया जांच फोटो नं. 34 कैप्सन-कार्य स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी प्रतिनिधि, बरारीबाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय काढ़ागोला के दक्षिणी भंडारतल पंचायत के आजमपुर शंकर तटबंध की 400 मीटर मरम्मती ऊंचीकरण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को पदाधिकारियों ने जांच की. जांच करने […]
शंकर तटबंध की मरम्मत की जांचअनियमितता की शिकायत पर अधिकारियों ने किया जांच फोटो नं. 34 कैप्सन-कार्य स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी प्रतिनिधि, बरारीबाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय काढ़ागोला के दक्षिणी भंडारतल पंचायत के आजमपुर शंकर तटबंध की 400 मीटर मरम्मती ऊंचीकरण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को पदाधिकारियों ने जांच की. जांच करने पहुंचे डीसीएलआर राकेश रमण व पीडब्ल्यूडी कार्यपालक अभियंता सुब्रत सरकार ने स्थल पर पहुंच कर तटबंध की जांच की और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की. तटबंध में मिट्टी की जगह बालू टेलर द्वारा देने की बात उजागर हुई. मौके पर संवेदक, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के काढ़ागोला के कार्यपालक अभियंता अख्तर जमील, अभियंता, कनीय अभियंता सहित ग्रामीण मौजूद थे. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ागोला द्वारा लगभग 36 लाख की लागत से दक्षिणी भंडारतल पंचायत के आजमपुर शंकर तटबंध का कार्य चैन संख्या 13 से 26 के बीच 36 लाख की लागत से 400 मीटर विभाग द्वारा संवेदक के जरिये कराया गया. स्थानीय उचला निवासी मो शफीक आलम व ग्रामीणों की शिकायत टेलर द्वारा बालू की ढुलाई कर अनियमितता पूर्ण कार्य किये जाने की जांच में पहुंचे डीसीएलआर राकेश रमण व पीडब्ल्यूडी कार्यपालक अभियंता सुब्रत सरकार ने तटबंध पर पहुंच कर स्थलीय जांच किया. तटबंध के दोनों ओर जमी हरी घास व ईंट सोलिंग तटबंध को देख वर्तमान में व्यवस्थित पाया. ग्रामीणों से जांच पदाधिकारी डीसीएलआर ने पूछताछ किया. जिसमें कई ग्रामीणों ने तटबंध पहले से चौड़ी होने और गाड़ियों के आवागमन में सुविधा की बात बतायी. कई ग्रामीणों ने तटबंध के किनारे बने घर की शिकायत की. कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी सुब्रत सरकार ने नापी कराया. जिसमें तटबंध सोलिंग 3.8 मीटर, तटबंध टॉप 5 मीटर और फ्लैंक की नापी की गयी. डीसीएलआर राकेश रमण ने बताया कि जांच की गयी है. प्रतिवेदन समर्पित किया जायेगा. जांच के दौरान तटबंध से सटे बने घर मतिउर रहमान का है. जिसे हटाया जायेगा. जांच मौके पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ागोला के कार्यपालक अभियंता अख्तर जमील, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता सहित प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत सिंह, सत्तन रविदास, मंचन रविदास, मो भोला आदि ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










