कदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई

Updated:
विज्ञापन

कदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई बलिया बेलौन. बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा, निस्ता निवासी ताबा परवीन को कदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है. लोगों ने कहा कि एक महिला को यह जिम्मेदारी दिये जाने से नारी सशक्तीकरण के साथ-साथ इस पार्टी से अधिक से […]

विज्ञापन

कदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई बलिया बेलौन. बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा, निस्ता निवासी ताबा परवीन को कदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है. लोगों ने कहा कि एक महिला को यह जिम्मेदारी दिये जाने से नारी सशक्तीकरण के साथ-साथ इस पार्टी से अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ता जुड़ेंगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष ताबा परवीन व मो सनोवर आलम जमीनी स्तर के नेता हैं. इसी का परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी. ताबा परवीन के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कदवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रेम राय, प्रदेश महा सचिव विधायक पूनम पासवान, प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी, राष्ट्रीय सचिव विधायक डॉ शकील अहमद खान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है. नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को जिला म हासचिव मो असलम, जिला सचिव मो शौकत हुसैन, सैफुल्ला खालिद, हसन खान, मो जाकीर हुसैन, मो अशफाक आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन