ग्रामीणों ने भारी वाहनों का रोका रास्ता
ग्रामीणों ने भारी वाहनों का रोका रास्ता फोटो नं. 37 कैप्सन – सड़क पर रुकी भारी वाहनें प्रतिनिधि, बारसोई ग्रामीण सड़क की बिगड़ती हालत को देख आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को दस चक्का व उससे ऊपर वाले वाहनों को ग्वालटोली कुसीदा पथ पर जाने से रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने ग्वालटोली चौक के समीप से भारी […]
ग्रामीणों ने भारी वाहनों का रोका रास्ता फोटो नं. 37 कैप्सन – सड़क पर रुकी भारी वाहनें प्रतिनिधि, बारसोई ग्रामीण सड़क की बिगड़ती हालत को देख आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को दस चक्का व उससे ऊपर वाले वाहनों को ग्वालटोली कुसीदा पथ पर जाने से रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने ग्वालटोली चौक के समीप से भारी वाहन रोको अभियान की शुरुआत की. वहीं विधायक महबूब आलम ने ग्रामीणों का पक्ष लेते हुए कहा कि ग्वालटोली कुसीदा रोड जो बिहार-बंगाल को आपस में जोड़ती है. लगभग छह किलोमीटर लंबी है. जिसकी गुणवत्ता बहुत निम्न कोटि की है. साथ ही उक्त सड़क एकल पथ वाली है तथा इसके निर्माण हुए लगभग एक दशक हो चुका है. इसकी हालत बहुत खराब हो चुकी है. इसलिए उक्त सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है. सड़क को भी नुकसान पहुंचाता है तथा दुर्घटना घटती रहती है. विधायक श्री आलम ने प्रशासनिक तौर पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों के प्रदर्शन को जायज ठहराते हुए श्री आलम ने कहा कि इससे राजस्व का नुकसान भी हो रहा है. क्योंकि ज्यादातर भारी वाहन झारखंड से बंगाल होते हुए ग्वाल टोली बारसोई, कटिहार के रास्ते गेड़ाबाड़ी एवं किशनगंज चला जाता है. जिससे दालकोला स्थित टुल नाका से बच कर चोरी छिपे निकल जाते हैं और टूल टैक्स की चोरी कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि इससे दो तरफा नुकसान हो रहा है. एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्र की कम क्षमता वाली एकल पथ सड़कें टूट रही है. वहीं दूसरी ओर राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. श्री आलम ने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों का समर्थन करते हुए भाकपा माले बृहत आंदोलन करेगी. वहीं श्री आलम ने कटिहार-बारसोई एकल पथ की दोहरीकरण की मांग करते हुए कहा कि विधानसभा में इस संबंध में मैंने प्रश्न भी उठाया है. उन्होंने कहा कि जब इस पथ को राज्य पथ का दर्जा मिला है, तो राज्य पथ जैसे दोहरी करण भी होना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










