नि:शक्तों की समस्याओं से रूबरू होंगे एडी

Updated:
विज्ञापन

नि:शक्तों की समस्याओं से रूबरू होंगे एडी फोटो नं. 4 कैप्सन-बैठक में शामिल पदाधिकारी व अन्य लोग. प्रतिनिधि, कटिहारसामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अक्षय रंजन महीने के अंतिम शनिवार को सदर अस्पताल स्थित जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में जिले के नि:शक्त जनों की समस्याओं से रूबरू होंगे. कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति […]

विज्ञापन

नि:शक्तों की समस्याओं से रूबरू होंगे एडी फोटो नं. 4 कैप्सन-बैठक में शामिल पदाधिकारी व अन्य लोग. प्रतिनिधि, कटिहारसामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अक्षय रंजन महीने के अंतिम शनिवार को सदर अस्पताल स्थित जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में जिले के नि:शक्त जनों की समस्याओं से रूबरू होंगे. कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति कटिहार द्वारा संचालित जिला निशक्त पुनर्वास केंद्र में नि:शक्त जनों की बैठक में एडी शनिवार को श्री रंजन ने यह घोषणा की. एडी श्री रंजन ने नि:शक्त जनों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया. नि:शक्ता प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाई, पेंशन, रोजगार, आवास, बीपीएल सूची में शामिल करने, कृत्रिम उपस्कर सहित कई समस्याओं से नि:शक्त जनों से श्री रंजन को अवगत कराया. हर महीने मिलेगा 500 रुपया पेंशन————————-बैठक में सहायक निदेशक श्री रंजन ने कहा कि अब नि:शक्त जनों को हर महीना 500 रुपया का पेंशन राशि का भुगतान आरटीपीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते से होगा. पहले चार सौ रुपया पेंशन मिलता था. उन्होंने कहा कि महीने के अंतिम शनिवार को वे यहां आकर नि:शक्त जनों की समस्याओं को सुनेंगे. समिति के जिला सचिव शिव शंकर रमानी ने सहायक निदेशक की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहल से नि:शक्त जनों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा. मौके पर अरुण चौधरी, सूर्य शंकर मित्रा, शेखु खान, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुनीता देवी, मीरा देवी, लोको, शौकत, विनोद रविदास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन