आज से कैपिटल एक्सप्रेस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी
आज से कैपिटल एक्सप्रेस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी प्रतिनिधि, कटिहार शुक्रवार से कैपिटल एक्सप्रेस दानापुर स्टेशन की जगह राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी. इसकी अधिसूचना पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा जारी कर दी गयी है. अधिसूचना जारी करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि कैपिटल […]
आज से कैपिटल एक्सप्रेस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी प्रतिनिधि, कटिहार शुक्रवार से कैपिटल एक्सप्रेस दानापुर स्टेशन की जगह राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी. इसकी अधिसूचना पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा जारी कर दी गयी है. अधिसूचना जारी करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि कैपिटल एक्सप्रेस अब पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी एवं डाउन कैपिटल एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल तक ही जायेगी. यह ट्रेन अब दानापुर स्टेशन नहीं जायेगी. राजेंद्र नगर टर्मिनल से एनजेपी तथा कामख्या की ओर जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस रात्रि 10.45 मिनट पर खुलेगी. राजेंद्र नगर में इस ट्रेन के आगमन का समय समय सुबह 4.00 बजे रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










