ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर अवैध हॉकर बेच रहे प्रतिबंधित बोतल पानी
ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर अवैध हॉकर बेच रहे प्रतिबंधित बोतल पानी फोटो नं. 14 इसी तरह ट्रेनों में अवैध हॉकर दूसरे ब्रांड का पानी बचे रहे प्रतिनिधि, कटिहारट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर रेल नीर के बजाय विभिन्न ब्रांडों का लोकल पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. इसे रोकने में रेल प्रशासन असमर्थ दिख रहा है. […]
ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर अवैध हॉकर बेच रहे प्रतिबंधित बोतल पानी फोटो नं. 14 इसी तरह ट्रेनों में अवैध हॉकर दूसरे ब्रांड का पानी बचे रहे प्रतिनिधि, कटिहारट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर रेल नीर के बजाय विभिन्न ब्रांडों का लोकल पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. इसे रोकने में रेल प्रशासन असमर्थ दिख रहा है. रेलवे नियमों के अनुसार ग्रेड-ए स्टेशनों पर केवल रेल नीर ही बेचा जाना है. इस मामले में सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने आदेश भी जारी कर रखा है. उन्होंने अभियान चलाकर प्लेटफार्म स्थित स्टॉलों पर छापामार कर रेल नीर को छोड़ अन्य ब्रांडों के पानी रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की थी, लेकिन अब भी अन्य लोकल बोतल बंद पानी की बिक्री यहां की जाती है. भले ही आरपीएफ लगातार हॉकरों को पकड़ कर जेल भेजता हो, लेकिन हॉकर अवैध रूप से सामान बेचने से बाज नहीं आते हैं. स्टॉलों में भी रेल नीर की बजाय अन्य ब्रांडों का पानी छुपा कर रखा एवं बेचा जाता है. कहते हैं रेल अधिकारीसीनियर डीसीएम पवन कुमार ने कहा कि यदि ऐसा है तो इसकी जांच करायी जायेगी और ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










