राज्य कराटे प्रतियोगिता में कटिहार के खिलाड़ियों को मिले 29 पदक
राज्य कराटे प्रतियोगिता में कटिहार के खिलाड़ियों को मिले 29 पदक फोटो नं. 6 कैप्सन – विजेता खिलाडि़यों के साथ राष्ट्रीय कोचप्रतिनिधि, कटिहार पिछले 25 से 27 दिसंबर तक बांका जिला में आयोजित राज्य ओपेन बिहार कप कराटे प्रतियोगिता 2015 के विभिन्न श्रेणियों के टीएमएए शोतोकान कराटे एसोसिएशन के प्रतिभागियों ने 29 पदक जीते हैं. […]
राज्य कराटे प्रतियोगिता में कटिहार के खिलाड़ियों को मिले 29 पदक फोटो नं. 6 कैप्सन – विजेता खिलाडि़यों के साथ राष्ट्रीय कोचप्रतिनिधि, कटिहार पिछले 25 से 27 दिसंबर तक बांका जिला में आयोजित राज्य ओपेन बिहार कप कराटे प्रतियोगिता 2015 के विभिन्न श्रेणियों के टीएमएए शोतोकान कराटे एसोसिएशन के प्रतिभागियों ने 29 पदक जीते हैं. 4 स्वर्ण, 13 रजत, 12 कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. पदक जीतने वालों में अंजली कुमारी, काता एवं फाइट में स्वर्ण, शुभम कुमार काता में स्वर्ण, काजल कुमारी फाइट में स्वर्ण, वहीं सेहर प्रवीण काता में रजत पदक, नूतन कुमारी काता में रजत पदक, निशा कुमारी फाइट में रजत, सुमन कुमारी काता में रजत, राज आर्यन काता एवं फाइट में रजत, अमित कुमार फाइट में रहत, सचिन कुमार काता और फाइट में रजत, शुभम कुमार फाइट में रजत, फिरोज आलम, फाइट में रजत, रोहित कुमार और हसनैन अंसारी फाइट में रजत पदक तथा कांस्य पदक गायत्री कुमारी फाइट, मुस्कान काता और फाइट, विशाल रंजन, चंदन कुमार यादव, सुमन कुमारी, लूबना साह, नूतन कुमारी, चंदन कुमार, इंजमाम सादिक, मो नफीस फाइट, रिसव कुमार काता प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता. टीम के कोच मो मासूम रजा एवं टीम सुपरवाइजर शमसाद अंसारी थे. इस मौके पर राष्ट्रीय कराटे कोच सह संचालक शिहान टाइगर, नसीम खान ने बताया कि खिलाडि़यों ने अपनी कड़ी मेहनत से कुल 29 पदक जीत कर राज्य स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है. इस सफलता पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष एस चांडक, प्राचार्य डॉ नदीम अहमद खान, स्टेशन मैनेजर आरके राम, विकास सिंह, अरमान राणा, स्टेशन मास्टर निखलेश कुमार ने विजेताओं को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










