जनगणना 2027: जिले में मकानों की गिनती के लिए लगाये जायेंगे 6093 प्रगणक

जनगणना 2027: जिले में मकानों की गिनती के लिए लगाये जायेंगे 6093 प्रगणक
– 959 पर्यवेक्षक की भी तैनाती, आज से प्रगणक व पर्यवेक्षक की होगा प्रशिक्षण कटिहार जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज हो गयी है. त्रुटि रहित जनगणना कार्य सुनिश्चित कराने के लिए कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया है. जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा. जिला सांख्यिकी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शहर और गांव दोनों में मकानों की गणना के लिए कुल 6093 प्रगणक और 959 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है. इसमें नगर चार्ज के अंतर्गत 758 और ग्रामीण चार्ज के अंतर्गत 5335 प्रगणक शामिल है. नगर चार्ज के तहत 126 और ग्रामीण चार्ज के तहत 833 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है. सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू की जायेगी. इसको लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में दो से 31 मई तक मकान सूचीकरण के लिए समय निर्धारित किया गया है. 17 अप्रैल से रक मई तक स्वगणना के लिए पोर्टल खुला रहेगा. कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भर सकेंगे. पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जायेगी. सभी डेटा मोबाइल एप पर भरे जाएंगे. जनगणना के दौरान प्रगणकों को 33 आसान सवालों का सही जवाब और एक मोबाइल नंबर देना होगा. 17 अप्रैल से एक मई के बीच एसई डाट सेंसस डाट जीओवी डाट इन वेबसाइट पर जानकारी भर सकते है. प्रगणक आवंटित कार्य क्षेत्र में घर-घर जाएंगे. जानकारी की पुष्टि करेंगे और आवश्यक फोटो लेंगे. मकान की जियो मैपिंग औरजीपीएस टैगिंग भी की जायेगी. जिससे सरकार को बुनियादी सुविधाओं के पहुंच का पता चलेगा. क्या है इस बार खास इस बार की जनगणना में एक नयी सुविधा जोड़ी गयी है. जिसे स्व-गणना कहा जाता है. इसका मतलब है कि अब लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते है. इसके लिए परिवार का मुखिया या कोई भी सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते है. इसके बाद वह अपने घर का स्थान मैप पर चुनकर आसानी से जानकारी जमा कर सकता है. जानकारों की मानें तो स्व-गणना करने पर एक 16 अंकों की आईडी बनायी जायेगी. जब सरकारी गणनाकर्ता घर पर सत्यापन के लिए आएंगे तो यह आईडी उन्हें दिखाना जरूरी होगा. जनगणना में दी गयी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग किसी भी कानूनी या सरकारी लाभ के लिए नहीं किया जायेगा. जनगणना में पूछे जायेंगे ये 33 सवाल जनगणना के दौरान घर घर जाकर प्रगणक 33 सवाल करेंगे. मसलन भवन नंबर, मकान नंबर मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री, मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य, मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, लाइट का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन, रेडियो व ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप व कम्प्यूटर, टेलीफोन व मोबाइल, फोन व स्मार्ट फोन, साइकिल, स्कूटर, बाइक या मोपेड, कार, जीप, वैन, मुख्य अनाज व मोबाइल नंबर आदि पूछे जाएंगे. इन सवालों का जवाब प्रगणक मोबाइल एप के जरिये भरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




