पश्चिम बंगाल से आम लदे पिकअप पर लायी जा रही 609 लीटर शराब जब्त

पश्चिम बंगाल से आम लदे पिकअप पर लायी जा रही 609 लीटर शराब जब्त
प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आम से लदे एक पिकअप वैन से तकरीबन 609 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया. रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि महानंदा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर रविवार की रात्रि आम लदे पिकअप वैन को पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर तीव्र गति से भागने के क्रम में रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तकरीबन 609 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. बताया कि विदेशी शराब के साथ छियालीस कैरेट में तकरीबन पांच क्विंटल, 52 किलो आम को जब्त कर रोशना पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए अनुसंधान किया जा रहा है. इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल राम, अमरेश कुमार, राम मोहन सिंह के साथ पुरुष व महिला पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










