पाकुड़ की सिष्टी हांसदा बनी झारखंड अंडर-15 क्रिकेटर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2025 5:15 PM
पाकुड़ की सिष्टी हांसदा का झारखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। बीसीसीआई घरेलू महिला अंडर-15 वन-डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए घोषित टीम में उनका नाम शामिल है। यह प्रतियोगिता 2 से 10 जनवरी तक विशाखापत्तनम में होगी। सिष्टी का चयन उनके परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर पाकुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। उपायुक्त मनीष कुमार और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कोच, प्रशिक्षकों व परिजनों को सराहा। वे आशा जताते हैं कि सिष्टी जिले का नाम रोशन करेंगी और अन्य बालिकाओं को प्रेरित करेंगी।
संवाददाता, पाकुड़. झारखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में पाकुड़ की सिष्टी हांसदा का चयन होना जिले के लिए गर्व का क्षण है. बीसीसीआई घरेलू महिला अंडर-15 वन-डे ट्रॉफी 2025–26 के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा घोषित टीम में उनका नाम शामिल किया गया है. यह प्रतियोगिता 2 जनवरी से 10 जनवरी तक विशाखापत्तनम में आयोजित होगी. सिष्टी का चयन उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिणाम है. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में वे पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे जिले की पहचान और मजबूत होगी. इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने सिष्टी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कोच, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है. उपायुक्त ने विश्वास जताया कि सिष्टी अपने प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगी और अन्य बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










