एक ऑटो से 60 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एक ऑटो से 60 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

एक ऑटो से 60 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला में छापेमारी कर एक ऑटो से 60 लीटर देसी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व व निर्देश पर नगर थाना पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता व तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते आ रही है. थाना अध्यक्ष को शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने ड्राइवर टोला में छापेमारी की.इस दौरान एक संदिग्ध ऑटो को शक के आधार पर पुलिस ने रोका तथा उसकी तलाशी ली. जिस क्रम में उक्त ऑटो से 60 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद किया. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश मंडल लड़कनियां टोला थाना नगर निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन