डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 5502 अभ्यर्थी

Updated at : 01 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 5502 अभ्यर्थी

डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 5502 अभ्यर्थी

विज्ञापन

– 1299 ने अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा कटिहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को दूसरे दिन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से शहर के 23 केंद्रों पर पारा मेडिकल के विभिन्न कोर्स में दाखिला के लिए डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा हुई. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एक पाली में कुल 6801 में से 5502 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि, 1299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था. साथ ही गश्ती दल भी समय-समय पर विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लेते रहे. उड़नदस्ता टीम ने भी परीक्षा संचालन का जायजा लिया. स्थानीय प्रशासन ने स्वच्छ, शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त परीक्षा होने का दावा किया है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा परीक्षा संचालन की खुद निगरानी कर रहे थे. परीक्षा संचालन का जायजा लेने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर अधिकारियों ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा ली गयी है. परीक्षा को लेकर जारी मार्गदर्शिका का पूरा अनुपालन किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी. इन 23 केंद्रों पर हुई परीक्षा शहर के जिन 23 केंद्रों पर रविवार को डिप्लोमा- सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा ली गयी है. उनमें डीएस कॉलेज, सूर तुलसी इंटर कॉलेज, केबी झा कॉलेज, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज, उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू आदर्श हाई स्कूल न्यू कॉलोनी, हरिशंकर नायक प्लस टू हाई स्कूल मिरचाईबाड़ी, एएएम चिल्ड्रन एकेडमी फसिया टोला, माहेश्वरी एकेडमी, प्लस टू गांधी हाई स्कूल न्यू कॉलोनी, सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज, जयमाला शिक्षा निकेतन हृदयगंज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया, उर्दू मिडिल स्कूल कदवा रामपारा, मेरी इमाकुलेट बरमसिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाईअड्डा, मिडिल स्कूल मिरचाईबाड़ी, प्लस हाई स्कूल बीएमपी सात, मारवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय डहेरिया, प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय सदर अस्पताल रोड, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम रोजिदपुर, मारवाड़ी पाठशाला बड़ा बाजार शामिल है. शहर में दूसरे दिन भी रही चहल-पहल परीक्षा को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर में चहल पहल अधिक रही. शहर के प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. परीक्षार्थी की आवाजाही की वजह से शहीद चौक, मंगल बाजार, बड़ा बाजार, सदर अस्पताल रोड, एमजी रोड, मिरचाईबाड़ी, न्यू मार्केट रोड सहित विभिन्न पथों तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि में अन्य दिनों की तुलना में अधिक चहल पहल देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन