एक दिन की कार्रवाई में 51 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक दिन की कार्रवाई में 51 आरोपितों को किया गिरफ्तार

एक दिन की कार्रवाई में 51 आरोपितों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को थाना में दर्ज कांड, न्यायालय द्वारा जारी वारंट, शराब तथा अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए 51 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 आरोपित को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट में 14 आरोपित तथा जमानतीय वारंट में 06 आरोपित पर कार्रवाई किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में तीन आरोपित, आर्म्स एक्ट के मामले में तीन आरोपित, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपित तथा चोरी के मामले में दस आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आठ आरोपित को गिरफ्तार किया है. एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला पुलिस व शहरी क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटर एक्ट उल्लंघन में 6.05 लाख रुपया शमन राशि वसूल किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन