बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक से 4844 लीटर शराब बरामद

बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक से 4844 लीटर शराब बरामद
-पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार, ट्रक भी हुआ जब्त प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के बिहार- बंगाल के सीमा रेखा के एनएच 81 मुख्य सड़क पर बाइक सवार की ठोकर मारकर भाग रहे विदेशी शराब से लदा ट्रक सहित चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर रोशना पुलिस के हवाले कर दिया. 4844 लीटर विदेशी शराब रोशना पुलिस ने जब्त करने में सफलता पायी है. रोशना पुलिस ने बताया कि लाभा पुल के समीप विदेशी शराब से लदा ट्रक बाइक सवार को ठोकर मार दिया था. बाइक सवार टुनी देवी 37 वर्ष पिता अशोक यादव, पंच मनी देवी पति गया धर यादव, प्रियम यादव पिता अशोक यादव तीनों इंग्लिश निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. ग्रामीणों ने पीछा कर विदेशी शराब से लदा ट्रक सहित चालक को पकडा. जांच करने पर भारी मात्रा में शराब बरामद होने पर रोशना पुलिस को हवाले कर दिया गया. इधर तीनों जख्मी को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए कटिहार भेज दिया गया. इधर ट्रक का तलाशी लिया गया तो 4844 लीटर विभिन्न तरह का विदेशी शराब जब्त किया. बंगाल पुलिस भी पहुंच कर अपने ओर ले जाने का प्रयास किया. पर घटना बिहार में हुई थी. रोशना थाना में मामला दर्ज किया. रोशना एवं प्राणपुर पुलिस के द्वारा बताया गया कि 2026 में सबसे बड़ी सफलता है. प्राणपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार व रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी के साथ दर्जनों बिहार एवं बंगाल पुलिस मौजूद थे. सुचना प्रेषण तक तीनों जख्मी कि स्थिति सामान्य बताया गया है. रोशना थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि ट्रक चालक प्रवीण दास पिता श्रीपति दास, मंगली बाड़ी वार्ड संख्या 9 थाना ओल्ड मालदा जिला मालदा पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है. आगे कि करवाईं शुरू कर दिया गया है. बताया जाता है कि विदेशी शराब बंगाल से बेगूसराय जाने वाना था.मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार चौधरी, ऋषि राज के साथ दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




