मेयर के जनता दरबार में 45 फरियादियों ने सुनायी पीड़ा

Updated at : 23 Jun 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
मेयर के जनता दरबार में 45 फरियादियों ने सुनायी पीड़ा

मेयर के जनता दरबार में 45 फरियादियों ने सुनायी पीड़ा

विज्ञापन

– जर्जर सड़क से लेकर नाला निमाण कार्य में गति लाने की अपील की कटिहार प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार भी नगर निगम कार्यालय में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लगभग 45 लोगों की समस्या से रूबरू हुईं, कटिहार शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली, जल जमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू कराया. जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुनी और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम की जनता की सेवा उनका कर्तव्य है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका संकल्प है. सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आये फरियादियों से संवाद कर उनसे कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित की. मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, नगर निगम के पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन