पुलिस की कार्रवाई में 43 आरोपितों गिरफ्तार

Updated at : 15 Oct 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई में 43 आरोपितों गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में 43 आरोपितों गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 43 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर मंगलवार को जिला पुलिस ने गंभीर काडों में दर्ज मामले, कांड में फरार आरोपित, न्यायालय की ओर से निर्गत जमानतीय एवं गैर जमानतीय वारंट के मामले में 43 लोगों पर कार्रवाई की है. जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांड में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जमानतीय वारंट में 15 लोग तथा अजमानतीय वारंट में नौ लोगों पर कार्रवाई की है. जबकि पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपित, एनडीपीसी एक्ट के मामले में एक आरोपित, दहेज हत्या के मामले में एक आरोपित, रंगदारी में एक आरोपित, अपहरण के कांड में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया तथा 30 एल देसी शराब तथा 1006 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटर एक्ट एवं ट्रैफिक नियम उल्लंघन में 1.49 लाख जुर्माना राशि वसूल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन