कोढ़ा सीएचसी में 30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा सीएचसी में 30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

कोढ़ा सीएचसी में 30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया. शिविर में 30 महिलाओं का सुरक्षित बंध्याकरण किया. यह कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सप्ताह में दो दिन होने वाली नियमित परिवार नियोजन गतिविधि का हिस्सा है. शिविर का नेतृत्व डॉ पंकज कुमार सिंह की ऑपरेशन टीम ने किया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी महिलाओं की ऑपरेशन से पूर्व विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गयी. पूरी चिकित्सा प्रक्रिया आधुनिक तकनीक व आवश्यक सावधानियों के साथ संपन्न की गयी. अस्पताल कर्मियों ने बताया कि सभी ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के सफलता पूर्वक पूरे हुए. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. महिलाएं परिवार नियोजन के महत्व को समझें और आवश्यकता अनुसार शिविर का लाभ उठा सकें. आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के नियमित शिविर लगाए जायेंगे. ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्राप्त होती रहें. अस्पताल की ओर से ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं, देखभाल के निर्देश दिए गए और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ तक निगरानी में रखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन