भागवत कथा को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
भागवत कथा को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली गयी कलश शोभायात्रा

भागवत कथा को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

फलका फलका प्रखंड के मघेली पंचायत के दुर्गा मंदिर में आयोजित भागवत कथा को लेकर सोमवार को 251 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा की का शुभारंभ बरंडी नदी के खड़खड़िया घाट के समीप विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर किया. कलश शोभायात्रा कदम गाछ मोरसंडा, अमनपुर आदि गांव मोहल्ला के सड़कों का भ्रमण करते हुए धनेठा दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ. आयोजक कमेटी के गणेश गोस्वामी ने बताया कि दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन किया गया है. भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार के दोपहर से हो गया है. यह भागवत कथा चार मई तक चलेगा. आयोजित इस भागवत कथा में कथावाचक पूर्णिया जिले के सरसी के गोविंद दास जी महाराज मुख्य रूप से हैं. कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया पुष्पा इमरान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर मुखिया, पूजा कमेटी की विपिन गोस्वामी, प्रेमलाल, विष्णु गोस्वामी, पिंटू मंडल, जितेंद्र चौधरी, विजय गोस्वामी, दीपक गोस्वामी आदि की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन