250 रथ जीविका के लिए महिलाओं को करेगा जागरुक

250 रथ जीविका के लिए महिलाओं को करेगा जागरुक
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बारसोई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जागरूकता रथ को नगर पंचायत बारसोई की मुख्य पार्षद विमला देवी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, ईओ रजनीश कुमार आदि ने रविवार को नगर पंचायत कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया है. 250 जागरूकता रथ से जीविका को जागरूक किया जाना है. इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं जो जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं. वे अपने-अपने समूह व ग्राम संगठन के माध्यम से आज से लेकर अगले दो दिनों तक अपना आवेदन प्रपत्र भरेंगे. इसके लिए जीविका के सभी ग्राम संगठनों में आवश्यक तैयारियां कर ली गई है. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल निःशुल्क आवेदन होगा. जीविका ग्राम संगठन स्तर पर ही आवेदन प्रपत्र उपलब्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि ग्राम संगठन स्तर पर टीम का गठन किया गया है. जिससे समूह की महिलाओं को आवेदन प्रपत्र भरने में दिक्कत न हो, उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र के साथ आधार का फोटो प्रति और बैंक खाते का पासबुक की फोटो प्रति देना होगा. इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का नया अवसर मिलेगा. उनकी आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान होगा. कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किश्त के रूप में प्राप्त होने वाली 10,000 रुपए की सहायता राशि से अपने लिए किसी न किसी स्वरोजगार की शुरूआत जरूर करें. छह माह के मूल्यांकन के उपरांत उन्हें अतिरिक्त सहायता राशि दी जा सकती है. जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा. लाभार्थी महिला को 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जायेगी. वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, फैजान, प्रतिनिधि विनोद मंडल, अरमान, दुलाल चंद्र साहा, जावेद आलम स्वयं सहायता समूह के महिलाएं, जीविका दीदी, नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




