जब्त की गयी 21.550 लीटर शराब की गयी नष्ट

जब्त की गयी 21.550 लीटर शराब की गयी नष्ट
अमदाबाद अमदाबाद थाना परिसर में शनिवार को अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम व सीओ स्नेहा कुमारी की मौजूदगी में 21.550 लीटर विदेशी शराब विनष्टीकरण किया. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि अमदाबाद थाना में जब्त विदेशी शराब नष्ट करने के लिए वरीय पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त हुआ था. वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सीओ स्नेहा कुमारी के मौजूदगी में अलग-अलग तीन कांडों में जब्त 21.550 लीटर विदेशी शराब विनष्ट किया. एसआई सुनील कुमार सिंह, एएसआई अमित कुमार कश्यप, कांस्टेबल शैलेष कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










