डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम
मनिहारी मनिहारी के अवधपुर में गंगा स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय सुमित पांडे पिता अमीत पांडे डूब गया. सुमित स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान फिसल कर गहरा पानी में चला गया. वह डूब गया. ग्रामीणों ने खोजकर निकाला. उसकी मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद माता इति पांडे, पिता अमीत पांडे समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. वह इकलौता पुत्र था. उसके घर समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह उसके घर पहुंचे. शोक प्रकट किये. मनिहारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के परिजनों से मिले निशिकांत मंडल घटना की जानकारी मिलते ही जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी मनिहारी निशिकांत मंडल, विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन ओझा, जन सुराजी साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिले और ढांएस बंधाया. निशिकांत मंडल ने कहा कि सरकारी मुआवजा दिलाने की दिशा में काम करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




