नवोदय प्रवेश में प्रतिभा शिक्षण संस्थान के16 छात्र सफल

Updated at : 18 Mar 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
नवोदय प्रवेश में प्रतिभा शिक्षण संस्थान के16 छात्र सफल

नवोदय प्रवेश में प्रतिभा शिक्षण संस्थान के16 छात्र सफल

विज्ञापन

कटिहार शहर के लोहिया नगर स्थित अवस्थित प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र 2026-27 के लिए कुल 16 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. जिसमे तेजस आनंद रैंक वन, राजवीर रैंक टू, आर्यन पर्थ रैंक छह, अनुराज कुमार रैंक 9, रिशव कुमार सिंह रैंक10, निखिल कुमार सोनी, नविन कुमार, काव्य श्री, अरुष कुमार, पियूष कुमार यादव सहित कुल 16 बच्चों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है. प्रतिभा शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य चन्दन कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र 2026-27 में 16 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है. इन छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. इस उपलब्धि के बाद, विद्यालय के शिक्षक, छात्र, और अभिभावक सभी में हर्ष और उल्लास का माहौल है. विद्यालय में गर्व का माहौल व्याप्त है, प्रतिभा शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य चन्दन कुमार एवं निदेशिका राधा कुमारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. कहा, यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक है, बल्कि संस्थान के शिक्षकों की निरंतर मेहनत और समर्पण का भी परिणाम है. हम अपने विद्यार्थियों को हमेशा उच्च शिक्षा और बेहतरीन अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र में प्रवेश के लिए यह परीक्षा बेहद प्रतिस्पर्धी मानी जाती है और इन 16 चयनित विद्यार्थियों ने यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी सफलता की मिसाल पेश की है. संस्थान के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की है. विद्यार्थियों का चयन संस्थान के मार्गदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है. प्रतिभा शिक्षण संस्थान ने इस सफलता को पूरे विद्यालय परिवार की उपलब्धि बताया और आशा जताया कि आने वाले समय में और भी विद्यार्थी इस सफलता के रास्ते पर अग्रसर होंगे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन