कटिहार में 15 मिनट का ब्लैकआउट, रेलवे स्टेशन पर हुआ स्मोक ड्रिल

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 May 2026 6:55 PM

विज्ञापन

कटिहार में 15 मिनट का ब्लैकआउट, रेलवे स्टेशन पर हुआ स्मोक ड्रिल

विज्ञापन

कटिहार कटिहार में ब्लैकआउट को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं रेल एसपी हरिशंकर कुमार एवं आरपीएफ कमांडेंट के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. बताते चले कि शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक पूरे शहर में पावर ब्लैकआउट किया जाएगा. सायरन बजते ही शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. जिला प्रशासन की ओर से यह मॉकड्रिल सिविल डिफेंस और संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. रेलवे स्टेशन परिसर में दिख रही थी युद्ध जैसी स्थिति इस दौरान रेलवे परिसर में सायरन बजा और युद्ध जैसा माहौल देखने को मिला. सायरन बजते ही युद्ध जैसी स्थिति देखने को मिला. वहां मौजूद लोग अपनी बचाव में सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे थे तो कुछ लोग बम गिरने की स्थिति में जमीन पर पेट बल लेते हुए थे तथा उनकी दोनों हथेली उनके कानों पर थी. इसके पश्चात वह इमरजेंसी सेवा बहाल हुई. मानो बम विस्फोट में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर आरपीएफ की टुकड़ी ले जाने में जुटी थी. मॉक ड्रिल को देख वहां लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. सिविल डिफेंस के लोग भी इस मॉक ड्रिल का हिस्सा बना था. इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने लोगों से कहा कि देश में आपातस्थिति से निपटने को लेकर ब्लैकआउट किया जा रहा है. जिसे लेकर मॉक ड्रिल किया गया है. शहर के 47 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. मनिहारी मोड़, न्यू मार्केट और कटिहार रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास होगा. रेलवे स्टेशन परिसर में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया है. डीएम ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांत रहने की अपील की है. इस मॉक ड्रिल में आरपीएफ कटिहार कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह जी,आरपी और रेलवे अधिकारियों ने हिस्सा लिया. रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि रेलवे भी इस मॉकड्रिल में सहभागी है और आपात स्थिति से निपटने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभ्यास किया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन