श्रमिकों के लिए 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू

श्रमिकों के लिए 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू
समेली प्रखंड के चकला मौलानगर पंचायत भवन में श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित निर्माण श्रमिकों के लिए 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समेली कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार विश्वकर्मा के समन्वय में किया गया. मुख्य उद्देश्य निबंधित निर्माण श्रमिकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें हुनरमंद बनाना, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके. इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि रोशन मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार उर्फ पप्पू, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चकला मौलानगर पंचायत के मुखिया राजेश मंडल, समिति सदस्य अमरेंद्र माधव, जदयू नेता मनोज मंडल, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










