गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

कटिहार : बिहार के कटिहार में अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए एक भी पक्की सड़क नहीं है. प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर, दुर्गापुर, पार दियारा, भवानीपुर खट्टी, दक्षिणी करीमुल्लापुर, उतरी करिमुल्लापुर, लखनपुर सहित विभिन्न पंचायतों से प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली एक भी […]
कटिहार : बिहार के कटिहार में अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए एक भी पक्की सड़क नहीं है. प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर, दुर्गापुर, पार दियारा, भवानीपुर खट्टी, दक्षिणी करीमुल्लापुर, उतरी करिमुल्लापुर, लखनपुर सहित विभिन्न पंचायतों से प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली एक भी सड़क पक्की नहीं है. जिस वजह से प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में लोगों की घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब गांव में लोग बीमार हो जाते हैं. उस समय लोगों को गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है. सोमवार को पार दियारा पंचायत के झब्बू टोला गांव में एक गर्भवती महिला का पेट में दर्द होने पर परिजनों ने खटिया पर लादकर करीब चार किलोमीटर पैदल बाढ़ के पानी एवं बरसात के पानी में कच्ची सड़कों से चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे.
परिजनों ने बताया कि झब्बू टोला गांव के मनीजा खातून के पेट में काफी दर्द हो रहा है. मनीजा खातून गर्भवती है. प्रखंड के पार दियारा पंचायत के झब्बू टोला गांव से आवागमन की सुविधा के अभाव में गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




