पाटलिपुत्र स्पोर्टस कम्पलेक्स में जिले के 13 ताइक्वांडों खिलाड़ी हुए सम्मानित

पाटलिपुत्र स्पोर्टस कम्पलेक्स में जिले के 13 ताइक्वांडों खिलाड़ी हुए सम्मानित
– एक अंतराष्ट्रीय व 12 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र से नवाजा गया – सभी के खाते में भेजी जायेगी पुरस्कार राशि, खिलाड़ियों को खेल संघ के सदस्यों ने दी बधाई कटिहार 10 अक्तूबर 2025 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह का आयोजन कर ताइक्वांडों के 37 खिलाड़ियों को अंंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मोमेंटो, प्रमाणपत्र व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. इनमें कटिहार जिले से 13 ताइक्वांडों खिलाड़ियों को भी खेल सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया. जिसमें से एक अंतरराष्ट्रीय और 12 राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता ताइक्वांडों खिलाड़ी शामिल हैं. अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सह प्रशिक्षक मनोज कुमार सिंह (पांचवी डान ब्लैक बेल्ट) की निगरानी में पुरस्कृत 13 खिलाड़ियों का लगातार प्रशिक्षण के बाद यह परिणाम सामने आया है. कटिहार ताइक्वांडों एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार के ताइक्वांडों खिलाड़ियों को कटिहार जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह द्वारा खेल भवन, कटिहार में राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडों मैट पर प्रशिक्षण लेने की अनुमति प्रदान करने की वजह से कटिहार के सभी ताइक्वांडों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता प्राप्त की है. कटिहार ताइक्वांडों एसोसिएशन जिला खेल पदाधिकारी कटिहार संजीव कुमार सिंह की सराहनीय पहल है. कटिहार ताइक्वांडों एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र सिंहा, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, इमरान, विकास कुमार यादव, आकाश कुमार पासवान, विकास सिंघम, कुमार गौरव, श्रेष्ठ राज, मकसूद, सचिन कुमार, उद्भव कृष्णा, अरमान, ब्यूटी रानी, हीरा कुमार, राज आर्यन, पलक कुमारी, पीहू कुमारी, कटिहार जिला के खेल संघों की ओर से दिलीप कुमार साह सचिव कटिहार फुटबॉल संघ, बब्बन झा सचिव कटिहार बॉक्सिंग संघ, संजीव कुमार सिंह सचिव कटिहार बैडमिंटन संघ, सतीश कुमार सिंह सचिव कटिहार जिला कुश्ती संघ, शारीरिक शिक्षकों में प्रमोद कुमार सिंह, असित पाल, विनय कुमार झा, रवि कुमार, सुचित्रा कुमारी ने सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई दिया है. जिले के 13 ताइक्वांडों खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों मेंअंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अविनाश कुमार सहनी को एक लाख रूपये, प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय स्तर में खेल में स्वर्ण पदक विजेता सिमरन कुमारी को दो लाख, रजत पदक विजेता शिवशंकर झा को एक लाख बारह हजार पांच सौ, ज्योति कुमारी झा को एक लाख बारह हजार पांच सौ रूपये, कुसुम रानी को पचास हजार, आयुष राज को पचास हजार, कयादू मंडल गुप्ता को बावन हजार, राज अमन को सत्तर हजार, कांस्य पदक विजेता ललन कुमार को पचास हजार, राहुल कुमार दास को पचास हजार, शिखा कुमारी पचास हजार, सुहानी खातून को पचास हजार एवं प्रकाश कुमार झा को साठ हजार रूपये इनलोगों के खाते में भेजी जायेगी. जबकि इन लोगों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




