हसनगंज थाना में 128 लीटर देसी व 13.61 लीटर अंग्रेजी शराब किया विनिष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
हसनगंज थाना में 128 लीटर देसी व 13.61 लीटर अंग्रेजी शराब किया विनिष्टीकरण

हसनगंज थाना में 128 लीटर देसी व 13.61 लीटर अंग्रेजी शराब किया विनिष्टीकरण

विज्ञापन

हसनगंज जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हसनगंज थाना प्रांगण में कुल 16 कांडों में जब्त 128 लीटर देसी व 13.61 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया. थाना प्रांगण में अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष अनीस कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कुल 16 कांडों में जब्त देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अलग-अलग कांडों में जब्त की गई कुल 128 लीटर देसी व 13.61 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया. मजिस्ट्रेट के रुप में अंचल पदाधिकारी के समक्ष शराब को थाना परिसर में एक गोल सा गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे बहा कर नष्ट किया. थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि शराबबंदी अभियान तहत जब्त शराब का कोर्ट के निर्देश पर विनिष्टीकरण किया गया. ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत शराबबंदी अधिनियम तहत जप्त शराब को विधिवत नष्ट किया गया. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन