भड़काऊ भाषण देकर फंस गये नवजोत सिंह सिद्धू, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 10:48 PM
नयी दिल्ली :बिहार के कटिहार जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ भाषण देने को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सिद्धू अपने भाषण में मुसलमानों से कथित रूप से कह रहे हैं कि उन्हें बांटने की कोशिश की जा रही है. ये भी पढ़ें…मुसलमानों से एकजुट होने की […]
नयी दिल्ली :बिहार के कटिहार जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ भाषण देने को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सिद्धू अपने भाषण में मुसलमानों से कथित रूप से कह रहे हैं कि उन्हें बांटने की कोशिश की जा रही है.
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जन प्रतिनिधि कानून की धारा 123 (3) और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में सिद्धू के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गयी है.’ धारा 123 (3) धर्म, नस्ल, जाति, संप्रदाय और भाषा के नाम पर किसी भी प्रत्याशी या व्यक्ति द्वारा देश के नागरिकों के बीच घृणा या दुश्मनी फैलाने से रोकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










