हमने मदरसा शिक्षकों को भी दिया वेतनमान – नीतीश कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बायसी (पूर्णिया)/मनिहारी (कटिहार) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के बायसी और कटिहार लोकसभा क्षेत्र के मनिहारी में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी पर बिना नाम लिये निशाना साधा. कहा कि पति-पत्नी की सरकार लंबे दिनों तक रही, पर विकास के नाम पर कुछ भी नहीं […]
विज्ञापन
बायसी (पूर्णिया)/मनिहारी (कटिहार) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के बायसी और कटिहार लोकसभा क्षेत्र के मनिहारी में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी पर बिना नाम लिये निशाना साधा.
कहा कि पति-पत्नी की सरकार लंबे दिनों तक रही, पर विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ. पति-पत्नी की सरकार में जब मदरसा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर पटना पहुंचे, तो वहां से उन्हें पीटकर भगाया गया. हमने मदरसा शिक्षकों को वेतनमान दिया. आज वह भी नियमित शिक्षकों के बराबर हैं.
नीतीश कुमार ने कहा कि न जाने विरोधी हमारे बारे में क्या-क्या अनाप-शनाप बोलते हैं, जिनका कोई मायने मतलब नहीं होता है. मैं उनके बारे में कुछ नहीं बोलता हूं. मैं सिर्फ विकास की बातें करता हूं. जब सत्ता में आया तो देखा कि बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई करने स्कूल नहीं जा पाते हैं.
जब उन बच्चों का पता किया तो पता चला कि वे बच्चे अत्यंत पिछड़े परिवार से हैं या महादलित परिवार से हैं, तो उनके लिए हमने बड़ी संख्या में टोला सेवक और तालिमी मरकज का बहाल किया. इससे आज सभी बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. सरकारी सेवा में 35% महिला को आरक्षण दिया. हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स में भी महिला को भेजा और उन्हें जनप्रतिनिधि बनने में भी आरक्षण दिया.
सात निश्चय योजना के तहत प्रत्येक गांव में पक्की सड़क बनायी गयी. आज गांव के हर पक्की सड़क को गली से जोड़ा गया . घर-घर शौचालय का निर्माण किया गया. काफी संख्या में पुल-पुलिया का निर्माण किया गया. बाढ़ में जो सड़कें ध्वस्त हो चुकी थीं, उन्हें भी बनाया गया.
महिलाओं की मांग पर शराबबंदी की
उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर शराबबंदी को लागू किया. 21 जनवरी, 2017 को शराबबंदी के समर्थन में आयोजित मानव शृंखला में जो साथ थे, आज जेल में हैं. उनकी पार्टी के लोग आज शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं. शराब से महिलाएं काफी त्रस्त रहती थीं. जीविका परिवार के माध्यम से अच्छे कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 60 हजार से एक लाख रुपये तक का सहयोग दिया जा रहा है.
सतत जीविकोपार्जन योजना से हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है. कन्या उत्थान योजना से लड़की के जन्म पर सरकार 2000 रुपये दे रही है. लड़की को इंटर पास करने पर दस हजार और स्नातक पास होने 25 हजार दिया जा रहा है. कुल 54 हजार एक सौ रुपये की सहायता दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










