1500 लोगों का नाम गुंडा पंजी में किया दर्ज
Updated at : 18 Mar 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : जिले में शांति व सोहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है. एसपी विकास कुमार ने बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की कवायद में पुलिस जुट है. जिसे लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की जा रही है. एसपी […]
विज्ञापन
कटिहार : जिले में शांति व सोहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है. एसपी विकास कुमार ने बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की कवायद में पुलिस जुट है. जिसे लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की जा रही है.
एसपी ने लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते आ रहे है. एसपी ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले में तकरीबन 1300 व्यक्ति के विरूद्ध धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जानी है.
उन्होंने कहा कि जिले में कुल 650 दागियों की पहचान की गयी है. जिले में कुल 1500 लोगों का नाम गुंडा पंजी में अंकित की गयी है. एसपी ने कहा कि जिले में 31 सक्रिय अपराधियों की पहचान की गयी है. जिसके विरूद्ध सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव के आधार पर वैसे चिन्हित अपराधी को जिला बदर किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिले में हर हाल में होली व चुनाव शांति पूर्ण व सोहार्दपूर्ण वातावरण में होली व चुनाव संपन्न कराना है.
सरपंच भवेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बुगुन चौधरी उर्फ रंजय कुमार, पूर्व मुखिया श्रीकृष्ण सिंह, संजीव कुमार ने बताया कि पंकज चौधरी का आचरण सही नहीं था. पूरा परिजन इससे परेशान रहता था. इसकी करनी के चलते इसकी बड़ी बेटी शादी के बाद यहां नहीं आयी है. इसको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग सभी ग्रामीणों ने एक स्वर से किया.
बोले डीएसपी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार झा, भरतखंड थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमॉटम के लिए भेजा.
इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पिता को अपने कब्जे में लिया. वहीं डीएसपी ने बताया कि पिता के द्वारा यह एक जघन्य अपराध है. 72 घंटे के भीतर चार शीर्ट दाखिल कर स्पीड ट्रायल के तहत आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी.
आखिर क्यों इतने आक्रोशित थे ग्रामीण
प्रखंड अंतर्गत भरतखंड सहायक थाना के खजरैठा नयाटोला गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात के बाद हर कोई आक्रोशित दिखा. जहां एक सनकी पिता पंकज चौधरी ने अपने ही सगी पुत्री 18 वर्षीय सीमा कुमारी को कुदाल से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार डाला.
घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. वहीं मृतक की मां बंदना देवी ने जो बातें पुलिस के समक्ष बताया इसे सुनकर हरकोई हतप्रद था. पिता पुत्री के मर्यादित रिस्ते को शर्मसार करने वाला काला सच सुनकर हर कोई दरिंदे पिता को कड़ी सजा दिलाने का बात कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




