अव्यवस्था के बीच ग्यारहवीं की उत्तरपुस्तिका का उठाव,ग्यारहवीं परीक्षा पर संशय

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Mar 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
अव्यवस्था के बीच ग्यारहवीं की उत्तरपुस्तिका का उठाव,ग्यारहवीं परीक्षा पर संशय

अव्यवस्था के बीच ग्यारहवीं की उत्तरपुस्तिका का उठाव,ग्यारहवीं परीक्षा पर संशय

विज्ञापन

-डीइओ ऑफिस के सामने खुले में बिखरे बैंडल खोजने में उलझे रहे शिक्षक -परीक्षा के एक दिन पूर्व उत्तरपुस्तिका व प्रशनपत्र उठाव को शिक्षकों के बीच मारामारी कटिहार. होली के दिन बीएसईबी द्वारा भेजे गये इंटरमीडिएट सत्र 2024-26 की उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र का उठाव शिक्षकों ने अव्यवस्था के बीच रविवार को किया. इंटरमीडिएट सत्र 2024-26 की वाषिक परीक्षा के एक दिन पूर्व उत्तर पुस्तिका के उठाव को आदेश के बाद अव्यवस्था के बीच डीइओ ऑफिसर के सामने खुले मैदान में बिखरे अपने अपने कॉलेजों के नाम से उत्तरपुस्तिकाओं को ढूंढने में शिक्षक दिन भर उलझे रहें. इस दौरान व्यवस्था पर शिक्षकाें ने जमकर कोसते नजर आयें. सभी इंटरमीडिएट के शिक्षक रविवार को उत्तरपुस्तिकाओं का उठाव करने पहुंचे थे. करीब आधे किलोमीटर की दूरी तक जैसे तैसे फेंके गये बैंडलों में शिक्षकों को अपने कॉलेज का नाम ढूंढने में काफी परेशानी हुई. कई शिक्षकों को अपने कॉलेज का उत्तर पुस्तिकाओं को ढूंढने में करीब छह घंटे का समय लग गया. कई शिक्षकों ने बिना बेैंडल लिये ही वैरंग जाने को विवश हो गये. उत्तरपुस्तिका का उठाव करने आये कई शिक्षकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि होली के अवकाश में ही बीएसइबी द्वारा उत्तर पुस्तिका भेज दिया गया. विभाग द्वारा सोलह मार्च को उठाव को लेकर पत्र जारी किया गया, लेकिन इसके लिए मुक्कमल व्यवस्था नहीं रहने के कारण उनलोगों को काफी परेशान होना पड़ा. उनलोगाें का कहना था कि 17 मार्च से 25 मार्च तक इंटरमीडिएट सत्र 2024-26 की वाषिक परीक्षा आयोजित किया जाना है, जबकि 20 से 25 मार्च तक कक्षा नवम की परीक्षा होनी है. ऐसे में एक दिन परीक्षा से एक दिन पूर्व उत्तर पुस्तिकाओं का उठाव के बीच परीक्षा को लेकर संशय बरकरार है. उनलोगों का कहना था कि होली को लेकर अवकाश दिया गया था. एक से दो दिन बाद परीक्षा लिये जाने से छात्र से लेकर शिक्षकों को परेशानी से निजात मिल जाती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन