पुलिस ने तीन को धर दबोचा
Updated at : 22 Aug 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

एक मौके से गिरफ्तार किया गया, दो को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा सोमवार देर रात की घटना कोढ़ा/फलका : फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर सोमवार की रात ट्रक चालक से लूटपाट करते हुए एक अपराधी को पुलिस ने कट्टा, कारतूस व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर […]
विज्ञापन
एक मौके से गिरफ्तार किया गया, दो को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा
सोमवार देर रात की घटना
कोढ़ा/फलका : फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर सोमवार की रात ट्रक चालक से लूटपाट करते हुए एक अपराधी को पुलिस ने कट्टा, कारतूस व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर मंगलवार को कोढ़ा थाने में एसपी विकास कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर सोमवार की रात अपराधियों द्वारा लूटपाट की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने गश्ती दल को सूचना दी.
मौके पर पहुंचे गश्ती दल ने एक अपराधी को रंगे हाथ दबोच लिया. जांच में पुलिस को उसके पास से एक कट्टा, 11 कारतूस, एक मोबाइल फोन व आधार कार्ड मिला. गिरफ्तार अपराधी की पहचान राकेश कुमार रंगाकोल निवासी के रूप में की गयी. गिरफ्तार राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों मुकेश यादव एवं हीरो कुमार मंडल भंगहा को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राकेश कुमार एक दिन पूर्व ही बाइक चोरी मामले में कटिहार जेल से बाहर आया था. वह पूर्व में भी कई अपराध में शामिल था,
जिसकी जांच करायी जा रही है. एसपी ने बताया कि घटना को लेकर फलका थाने में मामला दर्ज करते हुए तीनों अपराधियों को कटिहार न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, एसडीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक कोढ़ा सुनील कुमार, थानाध्यक्ष कोढ़ा अनोज कुमार, सेमापुर ओपी प्रभारी रंजीत चौधरी, अमित कुमार सहित कोढ़ा थाना के एएसआइ शशि कुमार एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित थे.
तीन आरोपितों को भेजा जेल
कटिहार. शहरी क्षेत्र के भगवान चौक से मो मुजाहिद पिता मो अलाउद्दीन, मो मुख्तार अमीनाबाद भगवान चौक निवासी को शराब सेवन के आरोप में तथा सिको मंडल फसिया नया टोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




