रिश्ते का खून: महज तीन कठ्ठे जमीन के लिए कर दी मां की हत्या
Updated at : 08 Aug 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद हर ओर हो रही कलियुगी पुत्र की निंदा कटिहार : पूत कपूत हो सकता है पर माता कभी कुमाता नहीं हो सकती. इस मुहावरे को चरितार्थ कर गयी मनिहारी की घटना. इस घटना से मनिहारी व जगबाटी के लोगों में कपुत्र गोपाल के प्रति आक्रोश भरा हुआ है. घटना स्थल पर मनिहारी […]
विज्ञापन
घटना के बाद हर ओर हो रही कलियुगी पुत्र की निंदा
कटिहार : पूत कपूत हो सकता है पर माता कभी कुमाता नहीं हो सकती. इस मुहावरे को चरितार्थ कर गयी मनिहारी की घटना. इस घटना से मनिहारी व जगबाटी के लोगों में कपुत्र गोपाल के प्रति आक्रोश भरा हुआ है. घटना स्थल पर मनिहारी पुलिस ने पहुंचकर आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. मनिहारी थाना क्षेत्र के जगबाटी में मंगलवार की सुबह एक कलियुगी पुत्र ने जमीन विवाद में अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूत्रों की मानें तो मासोमात मुन्नी देवी की सीने की हड्डी टूटने व सिर पर जोरदार प्रहार के कारण मौत हुई है. हर ओर यही चर्चा हो रही है कि जिस बच्चे को कभी मुन्नी देवी ने अपने कलेजे से लगाकर व दूध पिलाकर बड़ा किया.
उस पुत्र ने किस प्रकार अपनी मां की निर्ममता पूर्वक पिटाई की. कलियुगी पुत्र ने अपने ही मां पर कैसे इस प्रकार का प्रहार किया कि सीने की हड्डी टूट गयी. मां को क्या मालूम था कि उसकी हत्या की वजह उसका एकलौता पुत्र गोपाल बनेगा. मृतका मुन्नी का पोस्टमार्टम कराने पहुंची जमुनी देवी, भोला साह सहित अन्य लोगों ने कहा कि बूढ़ी मुन्नी वृद्ध पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभ से किसी प्रकार अपना गुजर-बसर कर रही थी. वह अपने पुत्र से किसी प्रकार की मांग नहीं करती थी. अपनी ओर से जो बन पड़ता था पुत्र की मदद ही करती थी. बावजूद पुत्र जमीन बेचने की कोशिश में लगा रहता था. होली में वह घर आया था. उस समय भी अपनी मां को कहा था कि जमीन बेच दो और तुम भी हमारे साथ चलो. इस बात पर उसकी मां कहती थी कि नहीं वह अपने जिंदा रहते तो जमीन नहीं बेचेगी. उस जमीन से उसके पति की यादें जुड़ी हुई है. इस बात को लेकर मां-बेटे में विवाद होते रहता था.
घूम-घूम कर कही थी मां की हत्या कर देने की बात
मां की जमीन नहीं बेचे जाने की जिद को लेकर लुधियाना से गांव आते ही घूम-घूम कर पूरे गांव में इस बात को कहा कि अगर उसकी मां जमीन बेचने पर राजी नहीं हुई तो उसकी हत्या कर देंगे. पड़ोसी जमुनी देवी की मानें तो सरपंच तक को इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन लोगों ने सोचा शायद गोपाल आक्रोश में इस प्रकार की बात कह रहा है. किसी ने यह तक नहीं सोचा था कि गोपाल ने जो कहा था वह कर ही देगा. सुबह जमुनी देवी ने जब पीड़िता की चीख पर पहुंची तो देखा कि वह दम तोड़ चुकी थी. इसके बाद जमुनी ने भोला साह तथा भोला साह ने मनिहारी थाना को घटना से अवगत कराया.
पत्नी को भी पीट किया है घायल
जमुनी देवी व भोला साह ने कहा कि पुत्र के नाम पर गोपाल कलंक है. कुछ दिन पूर्व ही गोपाल अपनी पत्नी व बच्ची को लुधियाना लेकर गया था. गोपाल को तीन पुत्री है. इसमें उसने दो की शादी हो गयी है. एक पुत्री व पत्नी लुधियाना में ही उसके साथ रहती है. उसके यहां आने के बाद पता चला कि पत्नी को भी उसने पीटकर घायल कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




