10 अगस्त तक लगेंगे 1.80 लाख पौधे
Updated at : 08 Aug 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

गरभेली में आयोजित वन महोत्सव में पहुंची डीएम, किया संबोधित कटिहार : सरकार मनरेगा के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अगस्त से 10 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों में पौधारोपण अभियान चला रही है. इसी उद्देश्य से मंगलवार को सदर प्रखंड के गरभैली पंचायत अंतर्गत बठैली गांव के पंचायत भवन […]
विज्ञापन
गरभेली में आयोजित वन महोत्सव में पहुंची डीएम, किया संबोधित
कटिहार : सरकार मनरेगा के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अगस्त से 10 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों में पौधारोपण अभियान चला रही है. इसी उद्देश्य से मंगलवार को सदर प्रखंड के गरभैली पंचायत अंतर्गत बठैली गांव के पंचायत भवन परिसर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ करते हुए डीएम पूनम ने ग्रामवासियों से अपने-अपने घरों में कम-से-कम एक पौधे लगाने का आह्वान किया.
उन्होंने इस अवसर पर गरभैली पंचायत के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों का होना बहुत आवश्यक है. पेड़ हमारे सुखी एवं स्वस्थ जनजीवन के लिए जरूरी हैं. पेड़ों से हमें न केवल ऑक्सीजन मिलता है. बल्कि हमारी समृद्धि एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी पेड़ाें का अहम योगदान होता है. सरकार ने इस वर्ष भी एक से 10 अगस्त तक मनरेगा के अंतर्गत पौधारोपण का अभियान चला रखा है. जिले में इस अवधि में 1.80 लाख पौधे को लगाना है.
सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है. डीएम कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में कम-से-कम तीन यूनिट अर्थात 600 पौधे लगाना है. पौधारोपण के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रति यूनिट अर्थात 200 पौधे के लिए सरकारी भूमि पर एक वन पोषक की भी सेवा ली जानी है. जिन्हें प्रतिमाह 1400 रुपया की दर से पांच वर्षों तक पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी निभानी होगी. वन पोषक के रूप में निजी व्यक्ति भी अपनी जमीन पर पौधरोपण कर वन पोषक की सेवा दे सकते हैं. उन्हें भी उसी दर से प्रतिमाह भुगतान होगा. संबंधित इलाके के पंचायत रोजगार सेवकों को इन सारे अभियानों के अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गयी है.
अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
मौके पर डीडीसी अमित कुमार ने मनरेगा के कर्मचारियों को सरकार के इस अभियान में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया एवं आम नागरिकों इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम के दौरान डीएम, डीडीसी व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया.
मंगलवार को गरभैली पंचायत में सरकार के प्रावधान के मुताबिक करीब 400 पौधे स्थानीय ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा लगाये गये. कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद की अध्यक्ष गुड्डी कुमारी, डीआरडीए के निदेशक आरके पोद्दार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ब्रजेश कुमार विकल, सदर एसडीओ नीरज कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक, कटिहार प्रमुख सबीना खातून, बीडीओ राज कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी वीणा कुमारी, मुखिया तारामणि देवी, सरपंच अनामिका राज, पंसस रमाकांत मंडल, अब्दुल मन्नान, मोहन चौबे सहित जीविका दीदियां व स्थानीय ग्रामवासी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




