बिहार : भूमि विवाद में भाई की गला रेतकर हत्या, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल

Updated at : 05 Aug 2018 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भूमि विवाद में भाई की गला रेतकर हत्या, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल

कटिहार : बिहार के कटिहार में बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में भाई ने सोहदर भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना में तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों का इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक घायल को बेहतर इलाज […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार में बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में भाई ने सोहदर भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना में तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों का इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव निवासी हीरालाल साह व श्रीकांत साह दोनों भाइयों के बीच खेत का आर काटने को लेकर रविवार की सुबह खेत में विवाद हुआ. खेत पर काम कर रहे लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को हटा दिया. इसके बाद घर से अपना ठेला लेकर हीरा लाल साह लकड़ी लाने बरारी के लिए निकला, इसी बीच हीरालाल साह पर उसका बड़े भाई श्रीकांत साह, पुत्र सन्नी कुमार साह, मीरा देवी ने लाठी, हसुआ के साथ सड़क पर घेर कर मारपीट शुरू कर दी. यह देख हीरालाल साह के पक्ष के लोग भी आ गये और मारपीट तेज हो गयी.

हाथ में हसुआ लहराता देख गांव के लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि बीच बचाव करें. लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही हीरालाल साह के गर्दन पर हसुआ से वार हुआ और उसकी मौत हो गयी. वहीं हीरालाल साह की पत्नी पिंकी देवी पर मीरा देवी ने भी हसुआ से वार किया. इस दौरान मां को बचाने गये पुत्र बंटी साह का बांया पैर पर हसुआ से बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद मृतक हीरालाल के बड़े पुत्र बंटी कुमार साह ने श्रीकांत साह, उसकी पत्नी मीरा देवी, पुत्र सन्नी कुमार को हत्या का आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

वहीं घायल श्रीकांत साह, सन्नी साह, बंटी साह का उपचार रेफरल अस्पताल बरारी में किया जा रहा है. वहीं सूचना पर कोढ़ा पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थानाध्यक्ष नरेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भिजवाया. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान सन्नी कुमार को परिजनों ने एक कमरे में ताला लगाकर छिपा रखा था. जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सन्नी कुमार व श्रीकांत मंडल का पुलिस कस्टडी में उपचार किया जा रहा है.

चिकित्सक फरोजा तबस्सुम, सहायक बिनोद राम ने उपचार के बाद सन्नी को कटिहार रेफर कर दिया. बरारी थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. घटना में मृतक की पत्नी पिंकी देवी, पुत्र बंटी कुमार साह, विजय कुमार साह, गोलू साह, दिव्यांग पुत्री बोकिया कुमारी का एक मात्र सहारा छिन गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पंचायत की मुखिया रेखा देवी, समिति काजल कुमारी, गयानंद कुमार, पूर्व उप प्रमुख अमरेन्द्र सिंह संजू, पूर्व सरपंच राम खेलावन पासवान ने घटना को दुखद बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन