कटिहार : व्यवसायी से "3.5 लाख की लूट

मनसाही(कटिहार) : कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क मार्ग के पास बेलीरखा मंरगी गांव के निकट एक बाइक सवार दो अपराधियों ने बैंक से बाइक से घर जा रहे मक्का व्यावसायि को पीछे से धक्का मारकर तीन लाख पांच हजार रुपये लूट लिया. घटना बुधवार शाम 4:30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. घटना के तुरंत […]
मनसाही(कटिहार) : कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क मार्ग के पास बेलीरखा मंरगी गांव के निकट एक बाइक सवार दो अपराधियों ने बैंक से बाइक से घर जा रहे मक्का व्यावसायि को पीछे से धक्का मारकर तीन लाख पांच हजार रुपये लूट लिया. घटना बुधवार शाम 4:30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. घटना के तुरंत बाद पीड़ित मक्का व्यवसायी विक्रम कुमार स्थानीय लोगों के सहयोग से मनसाही थाना पहुंचे व घटना की जानकारी मनसाही पुलिस को दी.
इसके बाद मनसाही पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया. घटना की सूचना के बाद एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा निवासी पीड़ित मक्का व्यवसायि विक्रम कुमार कटिहार इलाहाबाद बैंक एमजी रोड से साठ हजार व सेंट्रल बैंक बाजार शाखा से दो लाख पैंतालीस हजार रुपये निकासी कर एक थैले में रुपये रखकर मोटर साइकिल के हैंडल में लटका कर कटिहार से कजरा अपने घर जा रहे थे. इसी बीच बेलीरखा मरंगी गांव के पास अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




