अमदाबाद के मेघु टोला गांव में 100 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
अमदाबाद के मेघु टोला गांव में 100 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

अमदाबाद के मेघु टोला गांव में 100 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

विज्ञापन

फोटो 16,17,18,19 केप्शन- आग से धू-धूकर जलता घर, मौके पर जुटी भीड़, आग से जला घर, रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला गांव में रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूल्हे की राख की चिंगारी ने करीब 100 घर जलाकर स्वाहा हो गया. इस भीषण अगलगी की घटना में करीब 50 से अधिक परिवारों का घर जला है. आग की लपटे देख स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गये. आग इतना भीषण था कि लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे चूल्हे के फेंके रख के चिंगारी से भूषण मंडल के संठी के ढेर में आग लग गया. इसके चपेट में आकर करीब 50 परिवारों का एक सौ घर जलकर स्वाहा हो गया. इस अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवारों का अनाज, वस्त्र, बर्तन सहित नगदी एवं अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गया है. कई बकरी जलकर मर गयी है. अगलगी की घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था. घटना की जानकारी स्थानीय दमकल कर्मी को दी गई थी. दमकल कर्मी सड़क दुरुस्त नहीं होने के कारण गांव के बाहर रास्ते में दमकल गाड़ी के साथ खड़े रहे. स्थानीय मुखिया जयप्रकाश यादव एवं अन्य उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल अग्नि पीड़ित परिवारों के सहयोग में जुटे हुए थे. स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक इस अगलगी की घटना में करीब 50 परिवारों का करीब 100 घर जलकर राख हो गया था. अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. घटनास्थल पर अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भूषण मंडल के घर के समीप चूल्हे का रख फेंका हुआ था. जहां पर पूर्व से संठी का पाला था. संठी के पाला में आग लग गया. इसके चपेट में आकर भूषण मंडल, अयोध्या मंडल, कल्पना देवी, मिलन मंडल, पृर्थी मंडल, मोसमात गीता देवी, श्यामल मंडल, अर्जुन मंडल, चंदन मंडल, राजू मंडल, अजामील मंडल सहित दर्जनों परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. अगलगी की घटना स्थल तक दमकल पहुंचने के लिए मुखिया जयप्रकाश यादव द्वारा जेसीबी मंगा कर सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा था. बड़ी दमकल अगलगी की घटनास्थल तक नहीं पहुंची तो मनिहारी से छोटी दमकल मंगाई गयी. काफी देर बाद मनिहारी से छोटी दमकल पहुंची और आग बुझने में जुट गयी. सभी पीड़ितों को दी जायेगी मदद, सीओ सीओ स्नेह कुमारी ने बताया कि घटनास्थल पर संबंधित राजस्व कर्मचारी को भेज दिया गया है. सूची तैयार कर अग्नि पीड़ितों की सूची तैयार कर जल्द ही उन्हें सरकारी सहायता मुहैया करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन