मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: जीविका समूह के पास 1.52 लाख महिलाओं ने किया आवेदन

Updated at : 11 Sep 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: जीविका समूह के पास 1.52 लाख महिलाओं ने किया आवेदन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: जीविका समूह के पास 1.52 लाख महिलाओं ने किया आवेदन

विज्ञापन

– जीविका की ग्राम संगठन स्तर पर हो रही है बैठक कटिहार बिहार के हर घर की एक महिला को स्वरोजगार कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है. ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और उद्यमी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके. इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को प्रथम किस्त के रूप में 10,000 सहायता राशि प्रदान की जायेगी. महिला द्वारा रोजगार शुरू करने एवं उसकी प्रगति के आकलन उपरांत दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जा सकेगी. इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका द्वारा किया जा रहा है. ग्रामीण महिलाओं को योजना के प्रति जागरूक करने एवं आवेदन प्रक्रिया में सहयोग के लिए प्रत्येक ग्राम संगठन की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है. सुसज्जित जागरूकता रथ में लेड टीवी द्वारा वीडियो फिल्म विभिन्न चौक, चौपाल, पंचायत भवन आदि जगहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए दिखाये जा रहे है. अबतक कटिहार जिले के अन्तर्गत सभी 16 प्रखंडों के 1458 ग्राम संगठनों में विशेष बैठक आयोजित की जा चुकी है. उपस्थित सदस्यो के द्वारा एक लाख 52 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किये गये है. जीविका से संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस योजना का लाभ पहले मिलना है. लिहाजा जीविका दीदियां अपने- अपने ग्राम संगठन में जाकर अपना खाता संख्या एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करते हुए रोजगार योजना की राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन दे रही हैं. जैसे- जैसे महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ती जायेगी. उन्हें योजना का लाभ मिलते जायेगा. शर्त यही हैं कि योजना के तहत मिली राशि से उन्हें अपने रुचि के अनुरूप स्वरोजगार शुरू करना है. स्वरोजगार शुरू करते ही किश्तों में उन्हें दो लाख रूपये की राशि दी जायेगी. मख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रचार -प्रसार के लिए राज्य कार्यालय द्वारा सात जागरूकता रथ भी जीविका को उपलब्ध कराया गया है. रथ के माध्यम से बनाये गये रोस्टर के अंतर्गत प्रतिदिन प्रचार प्रसार जारी है. ग्राम संगठन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के क्रियान्वयन के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन एवं अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारी प्रखंडों में जीविकाकर्मियों और जीविका दीदियों को सहयोग प्रदान कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन