सर्पदंश से युवक की मौत

सर्पदंश से युवक की मौत
दुर्गावती. थाना क्षेत्र की कल्याणपुर पंचायत स्थित मिश्रपुरा गांव में बुधवार की रात्रि सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मुनिलाल बिंद का 18 वर्षीय पुत्र सीताराम बिंद घर पर अपने पिता के साथ सोया था. रात्रि में लगभग 4:00 बजे सांप ने काट लिया. इसकी जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद पिता ने अपने पुत्र को उत्तर प्रदेश के चंदौली सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गया. स्थिति काबू में नहीं देखते हुए वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:00 बजे युवक की मौत हो गयी. बृहस्पतिवार की शाम 6:00 बजे के बाद मृतक का शव गांव पर पहुंचा, जहां परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृत युवक अपने पिता का सबसे बड़ा लड़का था. वह टेंपू चलाकर अपनी-रोजी रोटी चलाता था, जबकि ग्रामीण बता रहे थे कि वह बहुत ही व्यवहार कुशल व्यक्ति था. उसकी मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










