कैमूर में किराये पर दी थी XUV-500, आरोप दो साल बाद भी नहीं लौटी गाड़ी, मालिक ने दर्ज कराई FIR

कैमूर जिले में एक वाहन मालिक की महिंद्रा XUV-500 दो साल से किराये के पैसे नहीं मिलने और गाड़ी वापस न मिलने पर मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Chainpur XUV Rental Dispute Kaimur : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी एक वाहन मालिक ने किराये पर दी गई अपनी महिंद्रा एक्सयूवी-500 वापस नहीं मिलने और लंबे समय से किराया बकाया रहने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Kaimur News : 15 हजार रुपये मासिक किराये पर दी थी गाड़ी
भुवालपुर निवासी राकेश यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी महिंद्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन नंबर GT-06-.......) प्रति माह 15 हजार रुपये किराये पर चांद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी एजाज अंसारी और उत्तर प्रदेश के चकिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रुद्राक्ष सिंह को चलाने के लिए दी थी.
पांच महीने तक मिला किराया, फिर बंद हो गया भुगतान
आवेदन के अनुसार दोनों आरोपितों ने शुरुआती पांच माह का कुल 75 हजार रुपये किराया अदा किया. इसके बाद करीब दो वर्षों से न तो किराये का भुगतान किया गया और न ही वाहन वापस लौटाया गया.
किराया मांगने पर गाली-गलौज का आरोप
राकेश यादव का आरोप है कि जब उन्होंने बकाया किराया मांगा तो एजाज अंसारी ने रुपये देने से इनकार कर दिया और उनके साथ गाली-गलौज की. पूछताछ करने पर एजाज ने बताया कि वाहन फिलहाल रुद्राक्ष सिंह के पास है. इससे वाहन के ठिकाने को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई.
एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वाहन की बरामदगी के साथ अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










