शौच के लिए जा रही महिला पर गिरी दीवार, हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 8:57 PM
थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव में शनिवार की देर शाम शौच के लिए जा रही एक महिला पर गली में ही भरभराकर दीवार गिर गयी, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गयी.
चैनपुर. थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव में शनिवार की देर शाम शौच के लिए जा रही एक महिला पर गली में ही भरभराकर दीवार गिर गयी, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गयी. मृतक महिला रूपापट्टी गांव निवासी लालचंद बिंद की पत्नी रीता देवी बतायी जाती है. महिला की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में पता चला है कि रीता देवी शनिवार की देर शाम शौच के लिए बाहर जा रही थी. जब वह गली से गुजर रही थी, तभी अचानक एक दीवार भरभराकर उसी पर गिर गयी, जिससे वह उसी में दब गयी. इधर, दीवार गिरते देख लोग मौके पर पहुंचे, लोगों द्वारा आनन-फानन में मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन जब तक लोग मलबा हटाकर रीता देवी को बाहर निकालते, तब तक देर हो चुकी थी और बाहर निकालने से पहले ही रीता देवी की मौत हो गयी. हालांकि, परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया. रीता देवी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, इस घटना की जानकारी पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










