Kaimur News : अधौरा में तीनसोतिया नदी पार करते बाइक सवार तीन बहे, किशोरी की मौत

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गुप्ताधाम का दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे तीनों, ग्रामीणों ने दो किलोमीटर दूर तेजधार में बहते दो को बचाया

विज्ञापन

अधौरा (कैमूर). अधौरा प्रखंड के बारीकरण व खुखुमा के बीच ध्वस्त हो चुकी पुलिया से तीनसोतिया नदी पार करने के दौरान बाइक सवार तीन लोग गड्ढे में फंस गये और तीनों बाइक सहित पानी की तेजधार में बह गये़ इनमें संतलाल सिंह (18) व बंधु सिंह खरवार (14) को ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो किलोमीटर दूरी पर बचा लिया गया. लेकिन, चाया गांव निवासी नंदलाल सिंह खरवार की पुत्री पार्वती कुमारी (10) नहीं मिल पायी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने खोजबीन की, तो 10 किलोमीटर दूर धनहढा कुंड में पत्थर के पाट में फंसी पार्वती पायी गयी. लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी. शव देख उसके पिता बेहोश हो गये. उसे निजी वाहन से अधौरा थाना लाया गया. एसआइ नागेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया. नंदलाल को तीन पुत्रियां व एक पुत्र है. मृत पार्वती मांझिल थी. जानकारी के मुताबिक, सड़की पंचायत अंतर्गत चाया गांव निवासी पार्वती अपने चाचा संतलाल सिंह व बंधु सिंह खरवार के साथ बाइक से गुप्ताधाम दर्शन करने गयी थी. दर्शन के बाद तीनों खुखुमा गांव में अपनी फुआ के पास रह गये़ शनिवार को तीनों बाइक से अपने गांव आ रहे थे कि नदी की तेजधार में फंस गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन