Kaimur News : कोठिला में युवती को कर रखा था बंद, लोगों ने आरोपित को पीटा

Updated at : 07 Mar 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : कोठिला में युवती को कर रखा था बंद, लोगों ने आरोपित को पीटा

नीय थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच महीने से लापता युवती को परिजनों के सहयोग से मोहनिया के डड़वा से शुक्रवार को बरामद किया गया, जिसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोपित की पकड़ जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच महीने से लापता युवती को परिजनों के सहयोग से मोहनिया के डड़वा से शुक्रवार को बरामद किया गया, जिसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोपित की पकड़ जमकर पिटाई कर दी. इससे आरोपित घायल हो गया, जिसका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा बरामद लापता युवती और ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गये आरोपित का अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया. गिरफ्तार आरोपित पांडेय बमहौर गांव निवासी परशुराम सिंह का 52 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 20 वर्षीय युवती 30 सितंबर 2024 को लापता हो गयी थी. इस मामले को लेकर युवती के पिता द्वारा मोहनिया थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा खोज नहीं की गयी तो परिजन अपने से ही युवती के खोजबीन में लगे रहे. इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि मोहनिया शहर के डड़वा में बाजार समिति के पास स्थित एक मुहल्ले के मकान में युवती को रखा गया है. इसके आलोक में युवती के पिता के साथ दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को मकान पर पहुंच गये, जहां देखा गया कि मकान में बाहर ताला बंद है. लेकिन, फिर भी काफी देर तक बैठकर इंतजार करते रहे, तभी कुछ देर बाद आरोपित व्यक्ति बाइक से आया और मकान के आगे लगे ताला को खोलने लगा, जिसे देख ग्रामीण वहां पहुंच गये और युवती के बारे में पूछताछ करने लगे, लेकिन आरोपित द्वारा युवती के घर में नहीं होने की बात बतायी गयी, जिसे देख ग्रामीण उग्र हो गये और घर में प्रवेश करने के साथ सभी कमरों की विधिवत तलाशी करने लगे. इसी दौरान देखा गया कि एक कमरे में रखे एक स्टील के कोठिला में युवती को बंद करके रखा गया था. इसके बाद ग्रामीण काफी उग्र हो गये और आरोपित की जमकर पिटाई करने लगे. मारपीट से आरोपित घायल हो गया, जहां ग्रामीण द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस ने युवती और आरोपित को पकड़कर थाने लायी और दोनों की मेडिकल जांच करायी गयी. # घायल आरोपित का पुलिस अभिरक्षा में कराया गया इलाज पांच महीने से लापता युवती के डड़वा से बरामद होने के बाद आरोपित की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी, आरोपित नशे में लग रहा था. ग्रामीणों मारपीट करते हुए उसकी बाइक को भी जमीन पर ढकेल दिया. ऐसे में जिस स्थिति में युवती को स्टील के कोठिला से बरामद किया गया, इस दृश्य को देख परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये थे. हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर बीच बचाव के बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही बरामद युवती को थाने लाया गया, तब जाकर मामला पूरी तरह शांत हुआ. इधर, घायल आरोपित का पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज कराया गया. युवती को बेटी बता कर किराये पर लिया था मकान मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती के डड़वा के एक मकान से बरामदगी के बाद पुलिस को आरोपित द्वारा पूछताछ में बताया गया कि 15 दिन पहले ही युवती को लेकर मोहनिया के किराये के मकान में लाया था. यहां आसपास के लोगों से अपनी बेटी बता कर रखता था. परिजनों द्वारा बताया गया कि 30 सितंबर 2024 को अपनी मां से झगड़ा करने के बाद घर से चली गयी थी, तभी से लापता थी. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया पांच महीने पहले एक युवती लापता हो गयी थी. उसे डड़वा से बरामद किया गया है. उसके साथ ही जिस मकान से युवती को बरामद किया गया हैं, वहां से ही एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन