ePaper

Kaimur News : अब माता-पिता के कानों तक पहुंचेगी स्कूल खुलने की गूंज

Updated at : 06 Aug 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News :  अब माता-पिता के कानों तक पहुंचेगी स्कूल खुलने की गूंज

24 घंटे के अंदर अच्छी क्वालिटी का लाउडस्पीकर खरीदने का आदेश

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले के सभी सरकारी स्कूलों में हर गतिविधियों की जानकारी अब लाउडस्पीकर से दी जायेगी. जिस विद्यालय में लाउडस्पीकर की व्यवस्था नहीं है, ऐसे विद्यालय में 24 घंटे के अंदर खरीद करने का आदेश दिया गया है. प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक विद्यालय अवधि शुरू होने के कम से कम 15 मिनट पहले अनिवार्य रूप से विद्यालय पहुंचेंगे. चेतना सत्र में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है. चेतना सत्र का संचालन लाउडस्पीकर से करना अनिवार्य किया गया है. चेतना सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा. जो बच्चे विलंब से आयेंगे, उन्हें बताया जायेगा कि दूसरे दिन विलंब से आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा. साथ ही अभिभावक को भी इसकी जानकारी देने के लिए बच्चों की डायरी में इसे अंकित किया जायेगा. आरटीइ एंथम के साथ शुरू होगी विद्यालय की दिनचर्या कार्य वर्ग शिक्षक करेंगे. चेतना सत्र के लिए निर्धारित आधे घंटे में सर्व धर्म प्रार्थना, बिहार गीत, राष्ट्रीय गीत, आज का दिन, आज का विचार, तर्क ज्ञान, शब्द ज्ञान, सामान्य ज्ञान, प्रेरक प्रसंग आदि गतिविधियां होंगी. इधर, सभी सरकारी विद्यालयों के परिसर कार्य विधि में शैक्षणिक गतिविधियों की अनिवार्यता व अनुशासन बनाये रखने के लिये शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में विद्यालय की संचालन 9:30 बजे से पूर्वाह्न से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित है. छात्र-छात्राओं के लिए 3:30 तक विद्यालय संचालित होता है. विगत दो दिनों से अधोहस्ताक्षरी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में देखा गया कि कुछ विद्यालय के बच्चे 9:30 बजे से 10:30 तक विद्यालय जा रहे थे. स्कूल जाते समय रास्ते में अन्य गतिविधियां मे शामिल हो जाते हैं. यानी छात्र निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं. इतना ही नहीं 2:30 बजे कई छात्रों को विद्यालय से वापस जाते देखा गया. इसलिए यह स्पष्ट हो रहा है कि विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को नियंत्रण उन बच्चों पर नहीं है. इसलिए अभिभावकों को भी विद्यालय खुलने एवं बंद होने की जानकारी दी जाये. इसलिए पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर लाउडस्पीकर की खरीदारी की जाए, ताकि लाउडस्पीकर के माध्यम से विद्यालय खुलने संचालन एवं बंद करने की जानकारी विद्यालय के पोषक क्षेत्र वाले अभिभावकों के कानों तक सुनाई दे सके. प्रत्येक दिन बच्चों की डायरी देखेंगे गुरुजी चेतना सत्र में बच्चों के नाखून, सुसज्जित बाल, साफ सुथरे पोशाक व स्नान करके आये हैं या नहीं, यह देखा जायेगा. वर्ग शिक्षक इससे संबंधित निर्देश बच्चों की डायरी में अंकित करेंगे. बच्चों की डायरी का अवलोकन प्रत्येक दिन किया जायेगा. प्रत्येक कक्षा में एक क्लास मॉनिटर प्रत्येक कक्षा के लिए एक क्लास मॉनिटर का चयन एक महीने के लिए वर्ग शिक्षक करेंगे. कक्षा में बच्चों पर नजर रखना. दिये गये गृह कार्य की कॉपियां एकत्र कर शिक्षक के पास पहुंचाना मॉनिटर का दायित्व होगा. मॉनिटर के बैठने के लिए अलग से बैच होगा. = पहली, दूसरी व तीसरी घंटी में गणित, विज्ञान और हिंदी-अंग्रेजी की होगी रीडिंग अपर मुख्य सचिव ने जारी आदेश मे कहा है कि चेतना सत्र के बाद पहली, दूसरी एवं तीसरी घंटी में क्रमशः गणित, विज्ञान एवं हिंदी-अंग्रेजी रीडिंग होगी. इससे बच्चे गणितीय कौशल, विज्ञान में नवाचार एवं वाक कौशल में निपुणता हासिल कर सकेंगे. लेट लतीफ आने वाले बच्चों पर रखी जायेगी नजर अपर मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि विलंब से आने वाले छात्रों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. विलंब अथवा अनियमित रूप से आने वाले छात्रों के बारे में वर्ग शिक्षक दूरभाष के माध्यम से अभिभावक को सूचना देंगे और समय पर विद्यालय बुलाया जायेगा. साथ ही तीन बार बुलाये जाने पर भी स्कूल नहीं आने की स्थिति में इसकी सूचना मुखिया अथवा सरपंच को दी जायेगी. समय से पहले शिक्षक मिले विद्यालय से गायब, तो जवाबदेह होंगे एचएम अपर मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि शिक्षकों के पूरे समय तक विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने की जवाबदेही प्रधानाध्यापक की है. प्रधानाध्यापक पर निगरानी शिक्षक भी रख सकते हैं. विद्यालय अवधि में अनियमित उपस्थित की जानकारी डीइओ को देने के लिये कहा गया है. शिक्षकों व एचएम की अनुपस्थिति अथवा हाजिरी बनाकर गायब हो जाने की स्थिति में टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन