बरहुली शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहुली शिव मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने मंदिर परिसर से करीब 20 से 30 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ली.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहुली शिव मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने मंदिर परिसर से करीब 20 से 30 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ली. सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो घंटा गायब देख हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मोहनिया थाना को दी. बताया जाता है कि यह घंटा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया था और वर्षों से मंदिर में लगा हुआ था. चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र के काली माता मंदिर से घंटा चोरी हो चुका है, लेकिन अब तक चोरों का काेई सुराग नहीं मिला है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है, साथ ही लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन