एसडीएम व डीएसपी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.मोहनियां अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडेय और डीएसपी प्रदीप कुमार ने सोमवार को दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्मनाशा

मोहनियां अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडेय और डीएसपी प्रदीप कुमार ने सोमवार को दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया. पहाड़ी इलाकों में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और बांधों से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. नदी का पानी तटीय गांवों तक पहुंच चुका है. निपरान गांव में बाढ़ का पानी घुसने से कई घर गिर गये हैं. गांव में जाने वाले रास्ते पर भी पानी का तेज बहाव है. इससे रविवार शाम से ही लोग घरों में कैद हो गये हैं. गांव से बाजार आना-जाना पूरी तरह ठप हो गया है . स्थिति की जानकारी मिलने पर बसपा नेता सतीश यादव पिंटू, जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और राजद नेता अजीत सिंह पहले ही गांव पहुंच चुके थे. नेताओं ने प्रशासन से नाव भेजने की मांग की थी, ताकि मरीजों व जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचायी जा सके. इसके बाद सोमवार को एसडीओ व डीएसपी अंचलाधिकारी सानंद कुमार और थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के साथ गांव पहुंचे. अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों व ग्रामीणों को आवश्यक निर्देश दिये .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन