छात्र-छात्राओं का अपार आइडी जनरेट करना अनिवार्य

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Feb 2026 4:23 PM

विज्ञापन

मासिक गोष्ठी में बीइओ ने दिये सख्त निर्देश, दो शिफ्ट में हुई बैठक

विज्ञापन

मासिक गोष्ठी में बीइओ ने दिये सख्त निर्देश, दो शिफ्ट में हुई बैठक प्राथमिक से उच्च विद्यालय तक के प्रधानाध्यापक रहे शामिल चैनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नये बीआरसी भवन में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार की अध्यक्षता में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक दो शिफ्टों में संपन्न हुई. पहली शिफ्ट में प्राथमिक विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक शामिल हुए. दूसरी शिफ्ट में मध्य व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे. बैठक में विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का अपार आइडी जनरेट करने का निर्देश दिया गया. बीइओ ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर स्कूल आइडी से लॉगिन कर यह कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करना है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी प्रधानाध्यापक इसे जिम्मेदारी के साथ समय पर पूर्ण करें. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 20 तारीख को विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा की जाये, ताकि समय पर वेतन विवरणी बनाकर जिला कार्यालय भेजी जा सके. अनुपस्थिति विवरणी विलंब से पहुंचने पर वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी होती है. बैठक में विद्यालयों के जीओवी व एसएसए खाते से संबंधित आय-व्यय का नियमित लेखा संधारण करने पर भी बल दिया गया, ताकि जांच या ऑडिट के समय अभिलेख उपलब्ध कराये जा सकें. विभाग द्वारा वितरित टैब के माध्यम से एफआरएस से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ ही विद्यालय एफआरएस से उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं, जबकि यह सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है. विद्यालय शिक्षा समिति के गठन व सदस्यों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए बीइओ ने बताया कि दो विद्यालयों में अब तक समिति का गठन नहीं हुआ है. संबंधित प्रधानाध्यापकों को शीघ्र गठन कर सूचना देने का निर्देश दिया गया. साथ ही मासिक पत्रिका का नियमित उठाव सुनिश्चित करने व शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रहे छात्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. परिभ्रमण से पूर्व छात्रों, अभिभावकों व साथ जाने वाले शिक्षकों की सूची व संपर्क नंबर कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य बताया गया. बैठक में विनोद पांडेय, कृष्णानंद तिवारी, हृदय नारायण सिंह, लाल बहादुर राम, वशिष्ठ नारायण सिंह, अशोक कुमार विजय सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन