ऑटो के धक्के से बाइक सवार युवक हुआ घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन

अखलासपुर के समीप तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से बाजार जा रहा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. सोमवार को अखलासपुर के समीप तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से बाजार जा रहा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हुआ किशोर अखलासपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह का 16 वर्षीय बेटा राज पटेल बताया जाता है. हादसे के बाद किशोर को इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर आये, जहां घटना के संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि किशोर दोपहर में दो बजे के करीब बाइक से भभुआ बाजार जा रहा था, इसी दौरान अखलासपुर बाईपास रोड में तेज रफ्तार में आ रहे सीएनजी ऑटो के चालक ने किशोर को जोरदार धक्का मार दिया. धक्के से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल लाये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉ विनय तिवारी ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन