Kaimur News : पीएम व सीएम के विजन से सूबे में विकास की गति हुई तेज : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की 30 मई को सासाराम के बिक्रमगंज में कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरों से तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. प्रधानमंत्री की 30 मई को सासाराम के बिक्रमगंज में कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरों से तैयारी चल रही है. उक्त बातें शुक्रवार को अपने दौरे पर कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने दावा किया है कि 30 मई को बिक्रमगंज में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ऐतिहासिक साबित होगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. सभी अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान रैली की तैयारियों और रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई. मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनता से भी मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास के विजन को साझा किया. साथ ही मंत्री ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त नीतियां बिहार को समृद्ध और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही हैं. मंत्री ने कहा एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज के अंधकार से निकालकर विकास के उजाले में पहुंचाया है. आज सासाराम, कैमूर और अन्य जिलों में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. पहले जहां लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे, वहीं आज आत्मविश्वास और सुरक्षा के माहौल में जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी चल रही हैं और यह आयोजन न सिर्फ चुनावी मोर्चे पर बल्कि जनसमर्थन के स्तर पर भी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन